शहर के एक दिव्यांग सेंटर में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जब युवती ने दो साल बाद सामने आकर अपने साथ हुए शारिरिक शोषण की शिकायत की है। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने दिव्यांग सेंटर आधार फाउंडेशन के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। शहर के परतला में स्थित आधार फाउंडेशन संस्था की युवती ने आरोप लगाया है कि वह जब आधार फाउंडेशन में रह रही थी तो संस्था संचालक महेश किंथ पिता पंचम सिंह किंथ ने उसे डरा धमकाकर और जान से मार देने की धमकी देकर 4 साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2016 से लेकर 2021 तक आरोपी ने उसे जान से मारने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया है। लेकिन उस समय उसके पास शिकायत करने की हिम्मत और साथ नही था। इस शिकायत के बाद एसपी के निर्देशन में हरकत में आई पुलिस ने तत्काल आरोपी महेश किंथ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376(2)506 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
इनका कहना है
आरोपी के खिलाफ 3-4 शिकायतें आई थी जिस पर जांच की गई है कुछ शिकायतें निराधार हैं। लेकिन इस शिकायत में अपराध पाया है जिस पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विनायक वर्मा,
प्रभारी पुलिस अधिक्षक छिंदवाड़ा।










































