फूल माला का डेढ़ करोड रुपए का टेंडर निरस्त

0

भोपाल नगर निगम ने डेढ़ करोड़ रुपए की फूल माला खरीदने के लिए टेंडर निकाला था। महापौर के निर्देश पर यह टेंडर निरस्त कर दिया गया है। नगर निगम के आयोजन में फूल मालाएं प्रदान करने के लिए निगम ने एक एजेंसी तय करने के लिए यह टेंडर निकाला था। वीवीआइपी के भोपाल आगमन और महापुरुषों के जन्मदिन पर माला पहनाने का काम नगर निगम करता था। इसमें हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।
भोपाल नगर निगम की आर्थिक स्थिति इन दिनों बहुत खराब है। खराब सड़कें, करोड़ों रुपए के बिजली के बिल बकाया, कर्मचारियों का समय पर वेतन चुकाने में नगर निगम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में महापौर मालती राय ने निगमायुक्त केवीएस चौधरी को निर्देश दिया था। कि फूल माला खरीदने का टेंडर निरस्त कर दें। टेंडर निरस्त होने के बाद यह माना जा रहा है, कि अब स्वागत समारोह और महापुरुषों की जयंती में अब लोगों को खुद ही फूलमाला और गुलदस्ता का इंतजाम करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here