गुजराती कामर्स कॉलेज की टीम रनरअप, दो खिलाड़ी यूनिवर्सिटी कबड्डी टीम में !

0

पीएमबी गुजराती कामर्स कॉलेज की टीम उच्च शिक्षा विभाग की इंटर कॉलेज इन्दौर डिस्ट्रिक्ट कबड्डी टूर्नामेंट में रनरअप रही। महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में गुजराती कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और उसे रोमांचक फायनल में मामूली अंतर से हार मिली।
कबड्डी टीम ने इससे पहले माहेश्वरी कॉलेज, यूटीडी, महाराजा रणजीतसिंह कॉलेज जैसी सशक्त टीमों को पराजित किया। कॉलेज के दो खिलाड़ियों अभिषेक शर्मा व वेदांत वर्मा का चयन इन्दौर जिला टीम में हुआ। इसके बाद इन्दौर जिला टीम संभागस्तरीय टूर्नामेंट में भी विजयी रही। कॉलेज के इन दोनों खिलाड़ियों का चयन देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की टीम में भी हुआ है, जो वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भाग लेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज गवर्निंग बॉडी के चेयरमेन नीतेशभाई तुरखिया, प्रिंसीपल कमलेश भंडारी, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ. अभय जैन, स्पोर्ट्स कमेटी के कन्वीनर डॉ. रफी मोहम्मद शेख, स्पोर्ट्स ऑफिसर सी.बी. होल्कर आदि ने स्वागत कर बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here