नगर मुख्यालय से लगभग ६ किमी. दूर ग्राम पंचायत घोटी में श्री सार्वजनिक कृष्ण मंदिर समिति के तत्वाधान में ७ दिसंबर को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री सार्वजनिक कृष्ण मंदिर समिति के पदाधिकारी व ग्रामीणजनों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम नवनिर्मित श्रीकृष्ण मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रात: ११ बजे मंदिर से डीजे की धुन पर कलशों की शोभायात्रा निकाली गई जो ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां पंडित के द्वारा विधि-विधान से पूजन अर्चन कर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति की स्थापना एवं हवन-पूजन संपन्न करवाया गया जिसमें श्रध्दालुजनों ने हवन-कूण्ड में आहुति डालकर धर्मलाभ अर्जित किये। जिसके बाद विचार गोष्ठी कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें उपस्थिति अतिथियों व पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान सदैव हमें सामाजिक समरसता, भाईचारा, जीवदया आदि का संदेश देते रहे हैं हमें भी इनसे प्रेरणा लेकर माता-पिता, गुरु एवं जीव की सेवा करना चाहिए साथ ही समाज में आपसी मेलजोल को बढ़ावा देते हुए सामाजिक समरसता को बनाये रखते हुए समाजोत्थान के क्षेत्र में भी काम करना चाहिए। श्री सार्वजनिक कृष्ण मंदिर समिति के सदस्य सीताराम गजबे ने बताया कि ग्रामीणजनों के सहयोग से ग्राम में भगवान श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है और नवनिर्मित मंदिर में ७ दिसंबर को भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें प्रात: ११ बजे कलशों की शोभायात्रा निकाली गई जो ग्राम के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा, मूर्ति स्थापना के पश्चात हवन-पूजन किया गया जिसके बाद विचार गोष्ठी संपन्न होने के बाद भंडारा रूपी महाप्रसादी का वितरण किया गया और श्रध्दालुजनों ने पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित किये।
Home ताज़ा ख़बरें नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में...










































