शासकीय एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में 7 दिसंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय में संचालित रेड रिबन क्लब एवं एनएसएस इकाई के तत्वावधान में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण श्रीवास्तव कृष्णा पराते रेड रिबन कार्यक्रम प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमे रक्तदाताओं का बीपी, हिमोग्लोबिन एवं रक्त समूह जॉच की गई। इसमें शामिल रक्तदाताओं द्वारा 31 युनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया गया जिन्हें रक्तकोष जिला अधिकारी बालाघाट की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किया गया। रेड रिबन के सदस्यों द्वारा फेस पेटिंग के माध्यम से महाविद्यायीन छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया गया। रक्तदान का उद्देष्य रक्तदान के प्रति प्रत्येक नागरिकों में जागरूकता लाना जिससे विप्पति आने पर रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों की जान बचाई जा सकती हैं।










































