ग्राम सावरी के सहायक सचिव से इसी ग्राम के युवक ने की मारपीट

0

खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सावरी में इसी ग्राम के सहायक सचिव को एक युवक ने ईट, हाथ बुकको से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल सहायक सचिव राजकुमार पिता सूरत लाल लिल्हारे 32 वर्ष को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। इसकी रिपोर्ट पर खैरलांजी पुलिस ने निलेश सौलाखे विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार लिल्हारे ग्राम सावरी में अपने परिवार के साथ रहते हैं और परिवार परिवार के लोग खेती किसानी करते हैं। राजकुमार लिल्हारे ग्राम पंचायत सावरी के सहायक सचिव है। 8 दिसंबर को 11:00 बजे करीब सहायक सचिव राजकुमार लिल्हारे पंचायती कार्य के तहत अपने गांव की धनवंता सौलाखे के घर प्रधानमंत्री आवास योजना जिओ टेक का काम करने गए थे। और वे अपना शासकीय काम कर रहे थे तभी इसी ग्राम के निकेश सोलाखे वहां आया सहायक सचिव राजकुमार लिल्हारे को अश्लील गालियां देते हुए उसने हाथ बुक को और वही पड़ा एक बड़ा ईट उठाकर मारा जो राजकुमार लिल्हारे के सीने में लगा बीच-बचाव के बाद घायल सहायक सचिव राजकुमार लिल्हारे को खैरलांजी के अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है खैरलांजी पुलिस ने सहायक सचिव राजकुमार लिल्हारे दिए गए बयान के आधार पर निलेश /पन्नालाल सौलाखे के विरुद्ध धारा 294 323 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है ।विवेचना सहायक उपनिरीक्षक जयंत पिछोड़े द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here