मलेशिया में लैंडस्लाइड, 16 लोगों की मौत:मरने वालों में 5 साल का बच्चा; मलबे में दबे लोगों को बचाने की कोशिश जारी

0

मलेशिया की राजधानी कुआलालांपुर के सेलांगर शहर में लैंडस्लाइड हुई। इसमें अब तक 16 लोगों की मौत हो गई। 17 लोग लापता बताए जा रहे हैं। फायर एंड रेस्क्यू डिपार्टमेंट के मुताबिक, मलबे से 23 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, मरने वालों में एक 5 साल का बच्चा और एक महिला भी शामिल है। 7 अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। इन्हें ढूंढने के लिए लगभग 400 पुलिस वालों को लगाया गया है।

पिकनिक स्पॉट पर हुआ हादसा
घटना सेलांगर शहर के बटांग काली इलाके में हुई। ये जगह एक पिकनिक स्पॉट है। यहां कैंप्स में 90 से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस चीफ सुफियान अब्दुल्ला ने कहा- 30 मीटर यानी 98 फीट की ऊंचाई से सड़क पर चट्टानें गिरीं और 1.2 हेक्टेयर एरिया में फैल गईं।

लोगों ने आंखोदेखी बताई
घटना के समय कैंप में मौजूद लियोंग जिम मेंग ने कहा- देर रात करीब ढाई बजे तेज गर्जन सुनाई दी। ऐसा लगा कि धमाका हुआ। हमें जमीन पर कंपन भी महसूस हुई। इसके बाद लैंडस्लाइड हुई। मैं और मेरा परिवार मिट्टी में दबे हुए थे। जैसे-तैसे हमें बाहर निकाला गया। आस-पास का मंजर बहुत ही खतरनाक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here