PM मोदी मास्क पहनकर संसद पहुंचे:सभी के लिए अनिवार्य किया गया; जो मेंबर्स बिना मास्क आ रहे थे, उन्हें पहनाया गया

0

चीन में कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं। भारत में भी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। संसद के विंटर सेशन के दौरान गुरुवार को कोरोना अलर्ट का असर दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्क लगाकर संसद पहुंचे हैं। लोकसभा के स्पीकर आम बिड़ला और राज्यसभा के स्पीकर जगदीप धनखड़ भी मास्क लगाए हुए नजर आए। कई सांसद ऐेसे भी दिखे, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था।

ओम बिड़ला ने सभी सांसदों से कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक बार फिर महामारी विकराल रूप ले रही है, इसीलिए सभी को सतर्क रहना होगा। संसद में सभी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन का भी निर्देश दिया गया है।

दोनों सदनों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना को लेकर बयान देंगे।

PM मोदी आज दोपहर कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा दिल्ली, UP, कर्नाटक, महाराष्ट्र में भी इमरजेंसी मीटिंग होगी।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना महामारी में मास्क काफी प्रभावी है। इसे पहनने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि ये हमें हवा में मौजूद कीटाणु से भी बचाते हैं।

AAP सांसद राघव चड्ढा ने चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों से भारत में असर को लेकर संसद में चर्चा की मांग की है।

स्पीकर बिड़ला ने कोरोना को लेकर क्या कहा?
ओम बिड़ला ने कहा कि कोरोना को लेकर हमारे पुराने अनुभव बेकार रहे हैं। इस बार हमें बहुत ज्यादा निगरानी रखनी होगी। जैसे हमने पहले महामारी को रोकने में सफल हुए थे, वैसे ही इस बार भी हम कोरोना को रोक लेंगे। हालांकि, विपक्षियों ने कोरोना और तवांग झड़प को लेकर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सभा स्थगित कर दी गई।

तवांग मामले को लेकर विपक्ष जिद पर अड़ा
विपक्षी दल लगातार तंवाग झड़प मामले में सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। हर सत्र में कह रहे हैं कि सरकार को इस पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन केंद्र का कहना है कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर अपना बयान दे दिया है।

बुधवार को 12 विपक्षी दलों के सांसदों ने चीन सीमा विवाद पर संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। सांसदों ने सरकार मांग की है कि तवांग झड़प मामले में संसद में विस्तार से चर्चा हो। सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here