मलाइका की बहन अमृता से फिर हुई लड़ाई:रेस्टोरेंट के अंदर जमकर हुई तू-तू-मैं-मैं, दोनों गोआ में वेकेशन मनाने गई थीं

0

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। शो के लेटेस्ट प्रोमो में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ हॉलीडे पर नजर आ रही हैं। इस दौरान अमृता के ऊपर मलाइका बुरी तरह चिल्लाती हुई दिखाई दीं।

मलाइका को अमृता पर आया गुस्सा

प्रोमो की शुरुआत में मलाइका अरोड़ा डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं रेस्टोरेंट स्टाफ के साथ अमृता अरोड़ा और सभी गेस्ट उन्हें चीयर करते हैं। इसके बाद दिखता है कि मलाइका, अमृता की तरफ देखती हैं और चिल्लाती हैं कि तुमने मेरे फोन में कुछ किया क्या? क्या ये कोई प्रैंक है? अमृता कहती हैं कि ये कोई प्रैंक नहीं है, फिर दोनों बहने रेस्टोरेंट के अंदर जाती हैं और कहती हैं कि अपने फोन नीचे रखें और उनका वीडियो न बनाएं।

रेस्टोरेंट में खोया मलाइका का फोन

मलाइका और अमृता फिर जब रेस्टोरेंट से बाहर निकले, तो अमृता ने मलाइका से कहा, ‘तुम हमेशा मुझे बस कुछ भी कहती हो। पूरे रेस्टोरेंट ने देखा है कि क्या हुआ है।’ इस पर मलाइका ने कहा कुछ नहीं हुआ, ‘मैंने अभी अपना फोन खो दिया। मैंने तुम्हें अपना फोन पिक्चर क्लिक करने के लिए दिया था, बस इतना ही इसके बाद तो मैंने अपना फोन छुआ ही नहीं।’ जिसका जवाब देते हुए अमृता ने कहा, ‘मुझे कुछ नहीं कहना, आप प्लीज कार में जाओ। मलाइका कार में बैठ जाती हैं और इसके बाद अमृत अंदर गई और गाइज मैं एक और ड्रिंक लूंगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here