बालाघाट मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक विनोद पिता हरिराम मंडावी 32 वर्ष ग्राम लिंगा थाना नवेगांव निवासी है जिला अस्पताल पुलिस में इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद की परिवार में मां और एक छोटा भाई है सभी लोग जाति धंधा करते हैं बताया गया है कि विनोद की पहले शादी हो चुकी थी किन्तु विनोद मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण वह उसे छोड़ कर चली गई। बताया गया है कि विनोद घूमते फिरते रहता था कभी कभी घर नहीं आता था ।28 दिसंबर को सुबह विनोद घर से निकला था किंतु वह रात्रि में वह वापस नहीं आया। बताया गया है कि विनोद घूमते फिरते जिला अस्पताल तरफ आ गया था और रात्रि में जिला अस्पताल परिसर स्थित कैंटीन के पास में पढ़ा हुआ था। जिसे जिला अस्पताल के वार्ड बाय ने जिला अस्पताल में भर्ती किए थे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई 29 दिसंबर को ग्राम लिंगा के सरपंच के माध्यम से विनोद के परिवार वालों को सूचना मिली। तब विनोद के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने विनोद की लाश देखी जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक महेंद्र मर्सकोले और विक्रम शर्मा ने मृतक विनोद की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिए और मर्ग कायम कर मर्ग डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु नवेगांव थाना भिजवा दी है।










































