राजौरी में मारे गए हिंदुओं का अंतिम संस्कार, भीड़ उमड़ी:लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा, बोले- हमें बंदूकें चाहिए

0

जम्मू के डांगरी गांव में मंगलवार सुबह दो दिनों में आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग डांगरी पहुंचे। 6 लोगों की मौत के बाद लोगों की आंखें नम और उनमें पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था।

डांगरी के सरपंच धीरज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में एक ग्राम रक्षा समिति (VDC) थी, लेकिन पुलिस ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से हथियार ले लिए थे। उन हथियारों को फिर से अलॉट भी नहीं किया गया। अगर VDC के लोगों के पास हथियार होते तो वे रविवार को आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते। धीरज शर्मा का कहना था कि पाकिस्तान अपनी करतूतों से बाज नहीं आने वाला है। ऐसे में अब लोग अपनी सुरक्षा के लिए हथियार उठाने को तैयार हैं।

घुसपैठ के लिए राजौरी को निशाना बना रहे आतंकी
एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुसपैठ के लिए राजौरी सेक्टर में LOC पर फॉरवर्ड डिफेंस लोकेशन को निशाना बना रहे हैं। राजौरी सेक्टर के पास पाकिस्तान की तरफ चार लॉन्चिंग पैड हैं। लगभग 25-30 आतंकवादी कोटली, लंजोटे, निकल और खुइरेटा में इन लॉन्चिंग पैड्स का उपयोग करके भारत में घुसपैठ करने की योजना बना रहे हैं।

लोगों में आतंकियों के खिलाफ गुस्सा
पाकिस्तान की नफरत फैलाने की साजिशें नाकाम होंगी। हाईवे पर बैठे लोगों में आतंकियों से दहशत नहीं… गुस्सा ज्यादा था। लोगों में जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ भी रोष था। उनका आरोप था कि पूरे इलाके में तलाशी अभियान न चलाने की वजह से सोमवार को धमाका हुआ। राजौरी म्युनिसिपल काउंसिल के उपाध्यक्ष भारत भूषण ने भी ग्राम सुरक्षा समितियों को हथियार मुहैया कराने की अपील की है।

सोमवार को राजौरी बंद के दौरान राजौरी-पुंछ नेशनल हाईवे पर शवों को सड़क पर रख कर लोगों ने प्रदर्शन किया। अधिक सुरक्षा की मांग और टारगेटेड किलिंग के विरोध में ग्रामीणों का कहना था कि वारदात पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा देर शाम मौके पर पहुंचे।

बाला की बंदूक ने गांव को बचाया
डांगरी के ग्रामीण बाला ने रविवार को आंतकी फायरिंग का जवाब अपनी बंदूक से दिया। जवाबी फायरिंग से आतंकी भाग छूटे। पुलिस डीजी दिलबाग सिंह ने अब कहा है कि ग्राम रक्षा समिति से बंदूकें वापस नहीं ली जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here