लांजी थाना में अलग-अलग दो लोगों ने शिकायत दी कि कम सयम में दोगुने पैसे देने का लालच देकर धोखाधड़ी किया गया। पुलिस ने बताया कि थाना में बृजेश मिश्रा 49 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 27,स्नेह नगर बालाघाट निवासी ने शिकायत दी कि 20 अप्रैल 2022 को बोलेगांव में सोमेन्द्र कंकरायने, तामेश मंसूरे निवासी बोलेगांव ने 2 लाख 8 हजार रूपये की कम समय में दोगुने राशि देने के नाम पर धोखाधड़ी की। इसी तरह अजय सिंगारे निवासी वार्ड नंबर 33 मोतीनगर बालाघाट ने शिकायत दी कि सोमेन्द्र कंकरायने, तामेश मंसूरे निवासी बोलेगांव, योगेश उरोडे निवासी लाड़सा ने 14 लाख 16 हजार रूपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा420, 406,120 बी, 21(1),21(2),21(3) अनियमित जमा योजना प्रतिशेध अधिनियम के तहत मामला कायम कर जांच में लिया है।










































