गोवारी समाज का वार्षिकोत्सव संपन्न

0

गोवारी समाज सेवा संगठन वारासिवनी के तत्वाधान में आयोजित वार्षिकोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें युवक युवती परिचय सम्मेलन व समाज के कक्षा दसवी व बारहवी में टॉपर बच्चो का सम्मान हुआ। इस अवसर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथी के रूप में सुखलाल ऐसने, अध्यक्षता किसनलाल आंबेडारे, सहित अमृतलाल सेंदरे, सुरेश सेंदरे, मल्लू जी कारसर्पे, देवनलाल ऐसने, बडकुराम नेवारे, धर्मेन्द्र सेंदरे, सहित अन्य लोग उपस्थित हुये है। इस संबंध में पद्मेश को जानकारी देते हुये ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र कारसर्पे ने बताया की यह कार्यक्रम आदिवासी सामुदायिक भवन सिकन्द्रा रोड़ पर आयोजित किया गया है। जिसमें समाज के लोगों के द्वारा कक्षा १० वीं व १२ वी.बोर्ड के समाज के उच्च शिक्षा पाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया है। जिसमें बेबी पिता राजेन्द्र राऊत वार्ड नं.६, प्रियंका पिता गोपाल नेवारे अंसेरा, कांता पिता अनूपचंद राऊंत अंसेरा वही कक्षा १२ वीं में कु.गायत्री पिता सुशील राऊत वार्ड नं.६,उत्सव पिता राजेन्द्र राऊत का नाम शामिल है। श्री कारसर्पे ने बताया की सभी को शील्ड देकर हम सम्मानित कर रहे है। आज समाज का वार्षिकोत्सव नववर्ष के प्रथम रविवार को मनाया जाता है। जिसमें समाज के छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है साथ ही समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन भी होता है। ८ जनवरी को यह सभी कार्यक्रम का संपादन होने के बाद हमारे द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन होता है। जिसमें नगर सहित क्षेत्र के गोवारी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here