राज्यसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे PM:BJP ने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया, कहा- 13 फरवरी तक मौजूद रहें

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार दोपहर 2 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे। वहीं, BJP ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें 13 फरवरी तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। उधर, राहुल गांधी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संसद वाला बयान हटाया गया।

खड़गे ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से पूछा कि PM नरेंद्र मोदी पर उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसदीय रिकॉर्ड से क्यों हटाया गया। राज्यसभा में उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे भाषण में किसी के खिलाफ असंसदीय या आरोप लगाने वाली कोई बात थी, लेकिन कुछ शब्दों का गलत मतलब निकाला गया। अगर आपको कोई शंका थी तो आप अलग तरीके से पूछ सकते थे, लेकिन आपने मेरी बात को हटाने के लिए कहा।

PM ने भारत जोड़ो यात्रा पर कसा तंज
PM ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दिया। अपने 85 मिनट के भाषण में उन्होंने राहुल गांधी के अडाणी पर पूछे किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। मोदी की पूरी स्पीच में अडाणी का जिक्र तक नहीं था। हालांकि PM विपक्ष की एकता से लेकर राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज जरूर कसते रहे।

मोदी के भाषण के बाद राहुल गांधी ने कहा- PM ने मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। उनके बयान से समझ आ गया है कि वे अडाणी को बचा रहे हैं। इसके पीछे कई सारे कारण हैं। मैं संतुष्ट नहीं हूं, लेकिन इससे सच्चाई उजागर हो रही है। राहुल ने ट्वीट भी किया- न जांच कराएंगे, न जवाब देंगे – प्रधानमंत्री जी बस अपने ‘मित्र’ का साथ देंगे।

मंगलवार को राहुल ने अडाणी को लेकर सवाल पूछे थे
लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 45 मिनट तक भाषण दिया था। उन्होंने अडाणी ग्रुप को लेकर कुछ दावे किए थे। इसके बाद अडाणी और प्रधानमंत्री मोदी के रिश्ते को लेकर सात सवाल किए थे। राहुल के सवाल आप नीचे दिए गए ग्राफिक में पढ़ सकते हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here