ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज की। भारतीय टीम हर क्षेत्र में श्रीलंका पर भारी पड़ी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 357 रन बनाए।
इस विशाल स्कोर के आगे श्रीलंकाई टीम कमजोर नजर आई। भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। फील्डिंग के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज बता ही थी कि मैच पर उनकी पूरी पकड़ है।
अपने रंग में नजर आए विराट कोहली, किया डांस
भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान विराट कोहली अपने रंग में नजर आए। हर विकेट पर विराट बहुत रोमांचक नजर आए। बीच-बीच में वे दर्शकों से भी मुखाबित हो रहे। जब मोहम्मद सिराज अपने रंग में थे, तब विराट दर्शकों कोई उनका उत्साह वर्धन करने का इशारा कर रहे थे।
IND Vs SL: ICC WC 2023
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 302 रन से मात दी। भारत ने 358 रन का लक्ष्य दिया, जिसके सामने श्रीलंका की टीम महज 55 रन पर ऑल आउट हो गई।
मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विश्व कप में यह टीम इंडिया की लगातार 7वीं जीत रही।