पंचायत की और से आहूत सबसे बड़ी मंडई का नही होगा मेहंदीवाड़ा मे आयोजन

0

ग्राम पंचायत मेहंदीवाड़ा मे पंचायत की और से भराई जाने वाली सबसी बड़ी मंडई इस बार नही भरेगी। बताया जा रहा है कि यह मंडई १७ नवंबर को भराई जानी थी मगर जनपद व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की और से स्वीकृति न मिलने की वजह से यह मंडई का आयोजन नही होगा। मंडई न भराई जाने के पीछे का कारण १७ मई को विधानसभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान को बताया जा रहा है। जिससे ग्रामीणो मे काफी निराशा व्याप्त है। मगर फिर भी ग्रामीणो को यह विश्वास है कि यह मंडई का आयोजन १७ नवंबर की बजाये कुछ दिन बाद किया जा सकता है। यहां यह बताना लाजमी है कि इस मंडई का आयोजन पंचायत द्वारा किया जाता है यह सबसे बड़ी मंडई के रूप मे जानी व पहचानी जाती है। जिसका आयोजन व्हॉलीबाल मैदान मे किया जाता है साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते है। पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण छगनलाल केलकर ने बताया कि १७ नवंबर को मतदान होने की वजह से इस मर्तबा पंचायत की तरफ से आयोजित होने वाली मंडई नही भर रही है। मगर हमारी मांग है कि यह मंडई १८,१९ या २० नवंबर को भरना चाहिये। हमारे बड़े बुजुर्गो ने इस प्रथा की शुरूवात की थी। ताकि एक ग्राम के लोग नाते रिस्तेदार अपने परिचितो से मिल सके। मगर मंडई न भरने से हमे निराशा है। इसी तरह ग्रामीण मोहम्मद मुबारिक खैरो ने पद्मेश को बताया कि हम लोगो मे मंडई न भरने से काफी निराशा व्याप्त है। मंडई भरने से नाते रिस्तेदारआते है जिनसे मेल मिलाप होता है। सब लोग एक साथ मिलकर मंडई का लुत्फ उठाते है। एक दूसरे के सुखदुख को जानते है। मगर उसी दिन लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान है। ऐसे मे हमे उम्मीद है कि आगामी समय मे जरूर मंडई का आयोजन पंचायत करेगी। वही इस मामले मे ग्राम सरपंच प्रतिनिधि किशोर तामेश्वर ने पद्मेश को बताया कि उन्होने इस मंडई को भरवाये जाने के लिये जनपद पंचायत वारासिवनी की सीईओ से चर्चा की तो उन्होने कहा कि १७ नवंबर को मतदान है। मंडई तो कभी भी हो सकती है। मगर मतदान ५ वर्ष मे होता है। यह हमारे मेहंदीवाड़ा ग्राम की सबसे बड़ी मंडई रहती है। जिसका आयोजन पंचायत करती है। जिसमे दूर दूर से लोग आते है। इस दिन हमारे ग्राम मे काफी उत्साह का माहौल रहता है। वैसे तो हमारे ग्राम मे ५ मंडई भरती है। जिसमे १४ नवंबर को शीतला मॉ मंदिर के सामने मंडई भरेगी जो छोटी मंडई रहती है। ऐसे ही एक मंडई १५ नवंबर को भरेगी। मगर जिस मंडई का आयोजन पंचायत द्वारा किया जाता है फिलहाल वो नही भरेगी। हम भी चाहते है कि इस मंडई का आयोजन होना चाहिये था मगर उसी दिन मतदान है। आगामी समय मे देखा जायेगा की हम बकायदा परमिशन लेकर मंडई का आयोजन कर सकते है कि नही। श्री तामेश्वर ने बताया कि हमने बकायदा जिस व्हॉलीबाल मैदान मे यह मंडई भरती है उसे व्यवस्थित भी करा लिया था ताकि मंडई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here