जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व

0

भाईबहन के प्यार का प्रतीक “भाई दूज का पर्व” जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को उत्साह के साथ मनाए गए इस पर्व के दौरान बहनों ने अपने भाइयों के माथे को टीके से सजाया।वही मिठाई से मुह मीठा कराकर नारियल, रुमाल सहित अन्य सामग्रियां भेट की,वही भाइयो ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप विभिन्न पुरस्कार दिए।इस विशेष पर्व पर भाइयो के माथे टीको से सजे दिखाई दिए। वही दिन भर बहनों का अपने भाइयों के यहां और भाइयों का बहनों के घर जाकर उनसे मिलने का सिलसिला जारी रहा। माथे पर टीका लगाते हुए बहनों ने अपने भाइयों की सलामती दीर्घायु की दुआ मांगी। वहीं इस पर्व विशेष पर सुबह से ही नगर की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। जहा मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की जमकर खरीदारी की गई। बहन भाई के प्रेम को दर्शाता भैया दूज का त्योहार शहर के साथ-साथ जिलाभर में धूमधाम से मनाया गया।

मंदिरों में की गई पूजा अर्चना
भाईबहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्योहार पर जितना उत्साह बहनों में दिखा उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। बाजार में महिलाओं और युवतियों ने जमकर खरीदारी की। वही मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा। धनतेरस, छोटी दीपावली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के साथ ही दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here