मैकेनिक नगर के मैकेनिक भाइयों ने किया बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे का स्वागत अभिनंदन

0

मैकेनिक नगर में होने वाली समस्या को मैकेनिक भाइयों ने रखा विधायक अनुभा मुंजारे के समक्ष ,
मूलभूत सुविधाओं से आज भी महरूम है मैकेनिक नगर,

बालाघाट विधायक का मैकेनिक नगर के मैकेनिकों द्वारा स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया, जिसमें बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे का मैकेनिकों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया एवं होने वाली मैकेनिक नगर में समस्याओं को भी अनुभा मुंजारे को बताया गया जिसमें अनुभा मुंजारे द्वारा जल्द ही मैकेनिक नगर में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की बात मैकेनिक भाइयों से कही गई है ,

आपको बता दे की मैकेनिक भाइयों को कुछ वर्षों पहले मैकेनिक नगर में बसाया गया है, किंतु मैकेनिक नगर को बसाने के बाद उनसे नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा कहा गया था कि उन्हें मैकेनिक नगर में मूलभूत सुविधा प्रदान की जाएगी, किंतु वर्षों से मैकेनिक नगर में नगर पालिका द्वारा मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही है, एवं आज भी मैकेनिक नगर में ना ही रोड बनाई गई है और ना ही मैकेनिक भाइयों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है, जिस पर 6 जनवरी को मैकेनिक भाइयों द्वारा बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी समस्या के विषय में बताया गया, साथ ही बालाघाट विधायक द्वारा मैकेनिक भाइयों को या आस्वस्थ कराया गया है कि वह जल्द ही मैकेनिक भाइयों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द ही मैकेनिक नगर में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, एवं सात से आठ दिनों के अंदर में ही मैकेनिक भाइयों के लिए सर्व सुविधायुक्त मैकेनिक नगर को बना कर दिया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here