भारी वाहनों के दबाव को नहीं झेल पा रहा डेंजर रोड

0

सरेखा रेलवे क्रॉसिंग और गर्रा रेलवे क्रॉसिंग पर बना रहे ओवर ब्रिज को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कुछ मार्ग को परिवर्तित करते हुए डेंजर रोड को बायपास रोड की तरह उपयोग में लाया गया है, तो वहीं बालाघाट गोंदिया मार्ग के बंद होने से डेंजर रोड पर यातायात का दबाव अधिक बढ़ गया है , किंतु जिस प्रकार से जिला प्रशासन के द्वारा डेंजर रोड को बाईपास के रूप में बनाया गया है , एवं यहां से भारी वाहन गुजर रहे हैं उसको देखते हुए डेंजर रोड का निर्माण सही नहीं होने से आज डेंजर रोड यातायात के दबाव को सहन नहीं कर पा रहा है, जबकि हमारे द्वारा इसको लेकर अभी कुछ दिन पहले ही प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की गई थी कि मार्ग को परिवर्तित करने के बाद डेंजर रोड यातायात के दबाव को सहन नहीं कर पा रहा है, और यहां कभी भी कोई हादसा घटित हो सकता है और अभी कुछ दिन ही बीते थे और चावल की बोरियों से भरा एक ट्रक डेंजर रोड से गुजरने के दौरान यह ट्रक डेंजर रोड पर पलट गया हालांकि इसमें कोई जनधन की हानि तो नहीं हुई, किंतु ट्रक चालक को मामूली चोटे आई है ऐसी सूत्रों से जानकारी लग रही है

आपको बता दे की सरेखा तथा गर्रा रेलवे क्रासिंग पर बने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के लिए डेंजर रोड मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में शुरू किया गया है, लेकिन इस परिवर्तन के कुछ दिनों बाद भी डेंजर रोड मार्ग पर हादसा हो गया। गुरुवार को सरेखा की दिशा में जा रहा चावल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक को सिर में मामोली चोट आई है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया गया है। हादसा गुरुवार सुबह छह बजे का बताया गया है। हादसे के बाद चालक को अस्पताल लाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए और छुट्टी दे दी गई। हादसा कैसे हुआ है इसकी पुलिस से अधिकृत जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि, इस हादसे के पीछे डेंजर रोड पर हुए हालिया सड़क सुधार कार्य की खराब गुणवत्ता को बड़ी वजह माना जा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बनाए गए इस मार्ग के निर्माण में निम्न गुणवत्ता बरती गई है, जिससे कुछ दिनों बाद भी यह मार्ग भारी वाहनों की आवाजाही झेल नहीं पा रहा है। डेंजर रोड धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होकर उखड़ने लगा है। डेंजर रोड के कुछ स्थानों में भरन ढसने से वाहन पलटने का डर था, जो गुरुवार को हादसे का कारण बन गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की गंभीर क्षति या जनहानि नहीं हुई।
वही अब देखना होगा कि इस घटना के बाद जिला प्रशासन इस रोड पर किस प्रकार की सावधानी बरतने के निर्देश जारी करते हैं या फिर पुन: यह इसी प्रकार से इस मार्ग पर भारी वाहन की आवाजाही बनी रहती है क्योंकि अब धीरे-धीरे डेंजर रोड भारी वाहनों की आवाजाही से उखाड़ने लगा है और कुछ जगह भारी वाहनों की वजह से यह मार्ग नीचे की ओर दशकने भी लगा है यही कारण है कि अब इस रोड से गुजरने वाले भारी वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और डेंजर रोड भारी वाहनों के यातायात को अब सह नहीं कर पा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here