सहित पांच लोग घायल हो गए। 25 मार्च की शाम यह दुर्घटना उस समय हुई। जब ऑटो में सवार पांच लोग बालाघाट से ग्राम ददिया लालबर्रा जा रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा क्षेत्र में आने वाले ग्राम ददिया में ओंकार राऊत के घर 26 मार्च को तेरहवीं का कार्यक्रम था। 25 मार्च की। शाम ओंकार राउत के बालाघाट और कोसमी निवासी रिश्तेदार अपने परिवार के साथ ऑटो में बैठकर बालाघाट से ग्राम ददिया ओंकार राउत के घर जाने निकले थे। समनापुर रोड ग्राम धापेवाड़ा और सोनबीरी नाला के बीच घाट गोलाई में तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर के घाट में पलटता चला गया। ऑटो दो-तीन बार पलटने से इस ऑटो में सवार 1 वर्षीय बालक उसकी मां सहित पांच लोग घायल हो गए।। सभी घायलों को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया। जिनमे अत्यधिक चोट लगने से घायल शांति बाई पति बाबूलाल राउत 65 वर्ष वार्ड नंबर 24 बालाघाट, श्रीमती सविता पति राम गोपाल राउत 42 वर्ष वार्ड नंबर 24 बालाघाट को जिला अस्पताल से नगर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है वहीं अन्य घायल जिनमे सोनाली पति महेश कालसर्फे 24 वर्ष वार्ड नंबर 20 ग्राम कोसमी थाना ग्रामीण ,उसके बेटे देवाश पिता महेश कालसर्फे 1 वर्ष, उर्मिला पति दुर्गा प्रसाद सहारे 50 वर्ष वार्ड नंबर 24 बालाघाट ऑटो चालक दुलीचंद पिता गोविंद राम वाघाडे 59 वर्ष वार्ड नंबर 24 बालाघाट निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।










































