Arjun Bijlani-Neha Swami दूसरी बार रचाएंगे शादी, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ में लेंगे सात फेरे

0

Arjun Bijlani-Neha Swami To Remarry: अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी को लेकर खबर आ रही है कि दोनों एक बार फिर से शादी के बंदन में बंधने वाले हैं। दोनों अपनी असली शादी के 13 सालों बाद फिर फेरे लेंगे।

Arjun Bijlani-Neha Swami To Remarry: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों इन दिनों साथ में ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की लव स्टोरी से हर कोई वाकिफ है। दोनों की केमिस्ट्री अक्सर लोगों का दिल भी जीतते नजर आती है। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने यूं तो साल 2013 में शादी की थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि वे एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी शादी के 13 साल बाद दोबारा फेरे लेने वाले हैं। इस बात का ऐलान दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर दोबारा शादी रचाएंगे। हाल ही में वे अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर प्रार्थना की और अपने स्पेशल दिन के लिए ढेर सारा आशीर्वाद लिया। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी गुरुद्वारे अपनी शादी का कार्ड लेकर पहुंचे, जिसके मुताबिक दोनों 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे। शादी के कार्ड पर ‘समूह विवाह’ लिखा हुआ था, ऐसे में माना जा रहा है कि उनके अलावा और भी कपल नजर आ सकते हैं

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने अपनी शादी का कार्ड दिखाते हुए पैपराजियों से कहा, “शादी में जरूर आना।” बता दें कि अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। दोनों ने एक-दूजे को करीब 8 साल तक डेट किया और मई, 2013 में में शादी रचाई। अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी का एक बेटा भी है, जिसका नाम उन्होंने आयान रखा है। दोनों अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते नजर आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here