Dhamaal 4 Box Office: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To the Jungle) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने गर्दा उड़ा दिया है। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के बाद अब सभी की नजरें अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) पर टिकी हुई है। इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। क्या ये फिल्म वेलकम टू द जंगल की तरह मोटी कमाई कर पाएगी? इस बारे में बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। आइए नजर डालते है
तरण आदर्श ने कही ये बात
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट ने धमाल 4 को लेकर बात की है। उन्होंने जूम से खास बातचीत में कहा, ‘अगर एक फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो उसका पॉजिटिव माहौल अगली फिल्म को भी फायदा पहुंचाता है। हालांकि आखिर में सब कुछ फिल्म के कंटेंट पर निर्भर करता है।’ तरण आदर्श ने कहा कि उन्होंने अभी ‘धमाल 4’ नहीं देखी है, लेकिन ‘वेलकम टू द जंगल’ की तरह यह भी एक ऐसी फिल्म है, जिसे सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए देखा जाएगा। इसमें ज्यादा लॉजिक ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। अगर फिल्म दर्शकों को हंसाने में सफल रही तो इसका फायदा जरूर मिलेगा।
गिरीश जौहर ने किया ये दावा
ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने भी इस बारे में बात की उनका ये मानना है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ की सफलता से ‘धमाल 4’ को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह एक हिट फ्रेंचाइजी है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख समेत कई बड़े सितारे हैं। यह पूरी फैमिली के लिए बनी एंटरटेनमेंट फिल्म है। मुझे भरोसा है कि इसकी शुरुआत भी अच्छी होगी।” कास्टिंग डायरेक्टर कुणाल एम शाह ने कहा, ‘धमाल हमेशा से एक फैमिली एंटरटेनर रही है। लोगों के मन में इस फ्रेंचाइजी को लेकर अच्छी यादें हैं। ट्रेलर और प्रमोशन ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है।’
हिट हो सकती है धमाल 4
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि अगर ‘धमाल 4’ पहले की फिल्मों की तरह दर्शकों को हंसाने में सफल रही और लोग इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे, तो यह भी ‘वेलकम टू द जंगल’ की तरह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट बन सकती है।










































