Hanuman Ansh Box Office: हालिया ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।Hanuman Ansh Box Office: साल 2026 में अब तक कई फिल्में बड़े परदे पर दस्तक दे चुकी हैं। केवल 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसकी किसी ने शायद ही उम्मीद की थी। ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने अपनी शानदार कमाई से ट्रेड और इंडस्ट्री को चौंका दिया है। महज 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह आध्यात्मिक फिल्म अब 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। यह फिल्म यश की ‘टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ को मात देने वाली है’हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ को छोड़ा पीछे
नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। फिल्म ने अब यश की ‘टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘टॉक्सिक’ ने दुनियाभर में करीब 342.07 करोड़ रुपये का कारोबार किया था जबकि ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्डवाइड कमाई अब 366.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म ने मंगलवार को भारत में 4.90 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई 280 करोड़ रुपये हो गई है।’बॉर्डर 2′ को भी दे सकती है टक्कर
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी। फिल्म अगर इसी तरह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचती रही, तो आने वाले दिनों में यह एक और बड़ी फिल्म को पीछे छोड़ सकती है। फिल्म की सफलता के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म के जरिए बाबा नीम करोली जी की आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति को दर्शकों तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की










































