IPL Auction 2021: जानिए कौन हैं आईपीएल ऑक्शन में नजर आई काव्या मारन, जो बनी नेशनल क्रश

0

IPL Auction 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैचों में हमेशा से ही ग्लैमरस लड़कियां अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करती है। बुधवार यानी 18 फरवरी को चेन्नई में आईपीएल 14वें (IPL 14) के ऑक्शन (Auction) में एक सुंदर लड़की देखी गई है। जिसका नाम काव्या मारन (Kaviya Maran) है। काव्या ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) टीम के साथ थी। बता दें काव्या एसआरएच के मालिक कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) की बेटी है। कलानिधि सन नेटवर्क (Sun Network) के संस्थापक हैं।

आईपीएल 14 के ऑक्शन के दौरान टीवी पर काव्या मारन (Kaviya Maran) को कई बार देखा गया। जिसका बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यूजर्स उन्होंने नेशनल क्रश (National Crush) तक बता रहे हैं। वहीं बात करें इस साल के ऑक्शन पर तो सभी टीमों ने ऑलराउंडर को पसंद किया है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए थे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा है। इससे पहले 2015 में दिल्ली ने युवराज को 16 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें केदार जाधव (Kedar Jadhav) 2 करोड़, मुजीब उर रहमान 1.5 करोड़ और जगदीश सुचित 30 लाख है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) को बेंगलुरू ने 14.25 करोड़ में खरीदा। जबकि पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था। पंजाब के लिए 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज रिचर्डसन को पंजाब ने 14 करोड़ में खरीदा है। इंग्लैंड के मोइल अली को चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 करोड़ में खरीदा। वहीं न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन (Kyle Jamieson) को बेंगलुरू ने 15 करोड़ में खरीदा है। वे पहली बार आईपीएल में खेलेंगे।

वहीं बता दें इस साल फ्रेंचाइजी ने किसी भी श्रीलंका के खिलाड़ी को मौका नहीं दिया। इधर बिग बैश में सबसे अधिक रन बनाने वाले एलेक्स हेल्स (Alex Hales) में किसी ने रुचि नहीं दिखाई। इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय और भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं कर्नाटक के कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर हो गए। उनका ब्रेस प्राइस 20 लाख था और चेन्नई ने 9.25 करोड़ में खरीदा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here