IWT: ‘पाकिस्तान को सिंधु जल समझौते से निकल जाना चाहिए’, पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने क्यों कहा- भारत के हक में है संधि

0

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर बीते एक साल से ज्यादा समय से तनाव बना हुआ है। अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि पर रोक लगा दी है, जिसके बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान का आरोप है कि भारत पानी के बहाव को रोक रहा है, जिसके चलते पंजाब प्रांत में खेती खराब हो रही है। इस बीच पाकिस्तान के एक्सपर्ट सिंधु जल समझौते पर ही सवाल उठाए हैं और इस्लामाबाद को इससे निकलने की सलाह दी है।

पाकिस्तान के जल विज्ञान और जल संसाधनों के एक्सपर्ट हसन अब्बास ने सिंधु जल संधि (IWT) को पूरी तरह भारत के पक्ष में लिखी गई बताया है। पाकिस्तानी अखबार डॉन में लिखे लेख में उन्होंने कहा कि मूल सवाल है कि पाकिस्तान को IWT से आखिर क्या मिला और अब उसके पास खोने के लिए क्या बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here