King: मूवी से पहले ट्रेलर से धमाका करेंगे शाहरुख खान, एक्शन में KGF को देंगे मा

0

King Trailer Update: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ (King) को लेकर फैंस का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब इसके ट्रेलर से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है।

King Trailer Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिल्म में शाहरुख एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) जैसी फिल्मों के बाद फैंस को उनसे एक और बड़े पर्दे का धमाका करने की उम्मीद है। फिल्म के गाने ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ट्रेलर को खास अंदाज में तैयार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं रिपोर्ट में क्या खुलासा किया गया है।

ट्रेलर में होगा धमाका

एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म किंग के ट्रेलर से जुड़ा एक नया अपडेट है। वैरायटी इंडिया (Variety India) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘किंग’ के ट्रेलर की एडिटिंग चल रही है और इसकी लंबाई करीब 3 से साढ़े 3 मिनट हो सकती है। एक सोर्स ने पोर्टल को बताया कि टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये तय करना है कि फिल्म की कहानी का खुलासा किए बिना ट्रेलर में कितना कुछ दिखाया जाए। इस एक्शन फिल्म में शानदार तरीके से शूट किए गए सीन, दिलचस्प किरदार और एक रोमांचक कहानी है। ऐसे में टीम के लिए ये तय करना मुश्किल हो रहा है कि कौन-से सीन ट्रेलर में शामिल किए जाएं, क्योंकि उनका मन ज्यादा से ज्यादा फुटेज दिखाने का है। हालांकि, मेकर्स फिल्म की कहानी को अभी छिपाकर रखना चाहते हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि टीम फिलहाल ट्रेलर को बार-बार देख रही है और फाइनल कट तैयार करने से पहले अलग-अलग आइडियाज पर काम कर रही है।

Critics Choice Awards 2027: हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच चमकी Ramayana, दो कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई मूवी

कब रिलीज होगा ट्रेलर?

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘किंग’ का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सुहाना खान (Suhana Khan), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here