Monster: सलमान खान खुद करेंगे सारे स्टंट्स, बॉडी डबल की हार्ट सर्जरी के बाद भाईजान ने लिया फैसला

0

बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान के बॉडी डबल की एक हार्ट सर्जरी होने के बाद भाईजान ने ‘मॉन्स्टर’ के एक्शन सीन्स को खुद करने का निर्णय लिया है।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अगली पैन इंडिया फिल्म ‘मॉन्स्टर’ (Monster) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मूवी की शूटिंग के लिए सलमान खान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी। इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। सलमान के लंबे समय से बॉडी डबल रहे परवेज काजी की तबीयत खराब होने के बाद उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। ‘मॉन्स्टर’ की शूटिंग करने के साथ-साथ सलमान खान अपने बॉडी डबल की भी देखभाल कर रहे हैं। अब सलमान खान ने इस फिल्म के लिए सारे स्टंट सीन्स खुद करने के फैसला किया हैपरवेज काजी की हुई हार्ट सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परवेज काजी की घर पर अचानक तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से जांच कराई। कई टेस्ट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हार्ट सर्जरी की। हालांकि परवेज को हार्ट अटैक आने की खबरों को उनके मैनेजर पीयूष ने खारिज किया है। उन्होंने बताया कि परवेज अब ठीक हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here