MP में बस किराया बढ़ाने की मांग तेज, 7 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो निजी बस ऑपरेटर्स करेंगे हड़ताल

0

सागर। मध्यप्रदेश में निजी बस संचालकों ने बस किराया बढ़ाने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगे रखरखाव और संचालन लागत का हवाला देते हुए बस ऑपरेटर्स ने चेतावनी दी है कि अगर 7 अगस्त तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

इस संबंध में रविवार को सागर में प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सात सूत्रीय मांगपत्र सरकार के सामने रखा गया।

किराया बढ़ाने की मांग पर बस ऑपरेटर्स एकजुट

  • प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर्स ने बसों का किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। बढ़ती महंगाई, डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा और बसों के संचालन पर बढ़ते खर्च का हवाला देते हुए मध्यप्रदेश बस आनर्स एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर के बस ऑपरेटर्स की बैठक रविवार को सागर में आयोजित हुई, जिसमें सात सूत्रीय मांग पत्र रखा है।

साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी है कि सात अगस्त तक तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।मध्यप्रदेश बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2021 में जब अंतिम बार किराया संशोधित किया गया था, तब डीजल की कीमत करीब 67 से 69 रुपये प्रति लीटर थी। वर्तमान में डीजल 99.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, लेकिन बस किराया आज भी पुराने ढांचे पर ही चल रहा है। इससे बस संचालन घाटे का सौदा बन गया है।संचालकों का कहना है कि डीजल के साथ-साथ टायर, स्पेयर पार्ट्स, ग्रीस, इंजन आयल, मैकेनिक, ड्राइवर और कर्मचारियों के वेतन सहित सभी खर्चों में लगातार वृद्धि हुई है। इसके कारण कई आपरेटर्स अपनी बसों का नियमित रखरखाव तक नहीं करा पा रहे हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होने लगी है। किराया वृद्धि को लेकर दो बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।जबकि पड़ोसी राज्यों में कई बार किराया बढ़ाया जा चुका है और वहां प्रति किलोमीटर दो रुपये की दर लागू है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भी तत्काल किराया संशोधित किया जाना चाहिए। आपरेटर्स ने 2.50 रुपये प्रति किलोमीटर बसों का किराया बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here