TV देखने का खर्चा होगा कम, सरकारी ऐप से हटाएं अनचाहें चैनल, समझें पूरा तरीका

0

क्या आप भी DTH या केबल टीवी के बढ़े हुए बिल से परेशान हैं? अक्सर देखा गया है कि ऐसा उन अनचाहे चैनल्स की वजह से होता है, जिसे आपने कभी किसी मौके पर अपने पैक में शामिल किया था लेकिन बाद में उसे हटाना आप भूल गए। इस समस्या को दूर करने के लिए TRAI ने खास TRAI Channel Selector ऐप बनाया है। इसकी मदद से आप आसानी से चुन सकते हैं कि किन चैनल्स के लिए आप पैसे देना चाहते हैं और किन्हें अपने पैक से हटाना चाहते हैं?

  • TRAI के नियमों के अनुसार आप सिर्फ उन्हीं चैनल्स के पैसे देते हैं, जिन्हें आपने चुना हो।
  • हालांकि, समय के साथ कई पेड चैनल भी आपके पैक का हिस्सा बनते चले जाते हैं और ऑपरेटर्स खुद कभी आपकी चैनल लिस्ट को छोटा नहीं करते हैं।
  • ऐसे में TRAI की चैनल सलेक्टर ऐप बेहद काम आ सकती है। इस ऐप में आप अपने चैनल्स की मौजूदा सब्सक्रिप्शन लिस्ट देख सकते हैं।
  • इसके बाद यह आपको अनचाहे चैनल्स को हटाकर सिर्फ आपके पसंदीदा चैनल्स चुनने की सुविधा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here