Delimitation Bill 2026: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिसीमन बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें महिला विरोधी बताया। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार का परिसीमन मॉडल उत्तर और दक्षिण भारत, दोनों के लिए फायदेमंद है और इसके तहत मौजूदा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी।
Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल को लेकर देश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दलों के विरोध पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करना चाहते हैं, वही इस बिल का विरोध कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि विरोध करने वाले दलों को महिला विरोधी माना जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लाया गया परिसीमन का मॉडल दक्षिण भारत और उत्तर भारत, दोनों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने दावा किया कि इस मॉडल के तहत मौजूदा सीटों की संख्या में डेढ़ गुना बढ़ोतरी की जाएगी और यह मॉडल पारित होकर रहेगा।
हर गांव तक पहुंचना सांसद के लिए संभव नहीं: गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने अपनी बात रखते हुए बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वह बिहार के बेगूसराय से सांसद हैं। उनके जिले की आबादी करीब 40 लाख है, जिनमें 22 से 23 लाख मतदाता हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि सांसद उसके गांव आएं, लेकिन इतनी बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के हर गांव तक पहुंचना संभव नहीं है।
Had Fans Seeing Them Differently
उन्होंने इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की आबादी 6.5 से 7 करोड़ के बीच है, लेकिन वहां 700 सांसद हैं। गिरिराज सिंह ने इस तुलना के जरिए प्रतिनिधित्व और सांसदों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर अपनी बात रखी।










































