Yeh Prem Mol Liya Twitter Review: सूरज बड़जात्या के फैंस ने आयुष्मान-शरवरी की फैमिली ड्रामा को बताया “परफेक्ट”

0

आयुष्मान खुराना और शरवरी की नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये सूरज बड़जात्या के फैंस के लिए परफेक्ट फैमिली ड्रामा है।

Yeh Prem Mol Liya Twitter Review: भारतीय सिनेमा के आइकॉनिक डायरेक्टर सूरज बड़जात्या अपनी नई फैमिली ड्रामा ये प्रेम मोल लिया लेकर आए हैं, जिसमें शरवरी और आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। सूरज बड़जात्या अपनी फिल्मों से हमेशा फैमिलीज को एंटरटेन करते आए हैं, जिस कारण इंडियन मिडिल क्लास उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड रहता है। ये प्रेम मोल लिया के लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड थे और सिनेमाघरों में इसके रिलीज होते ही पहुंच गए हैं। सुबह-सुबह सिनेमाघरों में पहुंचे दर्शकों ने ये प्रेम मोल लिया को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है

Yeh Prem Mol Liya को मिल रहा है फैंस का प्यार

अगर सिनेमाघरों से सामने आने वाली रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शकों को आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर फिल्म ये प्रेम मोल लिया पसंद आ रही है। इस फिल्म में सूरज बड़जात्या ने वही फैमिली वैल्यूज रखी हैं, जिन के लिए वो फेमस हैं। बदलते वक्त के साथ कैसे रिश्ते बदलते हैं और फिर ये बदलाव सोच में दिखाई देता है, ये प्रेम मोल लिया सबकुछ अच्छे से दिखाती है। फिल्म में कई सारे कलाकार हैं, जो अपने-अपने रोल में ठीक हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here