ईरान युद्ध के बीच जापान में बड़ा उलटफेर, टोयोटा की नंबर 1 की कुर्सी गई, कौन निकल गया आगे?

0

नई दिल्ली: जापान की कंपनी टोयोटा दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियां बनाती है। लेकिन अब यह जापान की सबसे वैल्यूएबल कंपनी नहीं रह गई है। सॉफ्टबैंक ग्रुप और KIOXIA Holdings Corporation उससे आगे निकल चुकी हैं। एआई शेयरों में तेजी के दम पर टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयरों में आज करीब 14 फीसदी आई और इसके साथ ही यह देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। दूसरी ओर टोयोटा के शेयरों में गिरावट आई है।

मासायोशी सन की अगुवाई वाले सॉफ्टबैंक ग्रुप ने ओपनएआई और एसबी एनर्जी कॉर्प निवेश किया है। ये दोनों कंपनियां अमेरिका में लिस्टिंग की तैयारी कर रही हैं। इस कारण सॉफ्टबैंक के शेयरों में तेजी आई है। इस साल कंपनी का शेयर 80 फीसदी से ज्यादा उछला है और कंपनी का मार्केट कैप करीब 304 अरब डॉलर पहुंच गया है। दूसरी ओर टोयोटा का शेयर इस साल 10 फीसदी गिरा है और उसका मार्केट कैप 247.56 अरब डॉलर रह गया है।
निवेशकों के रुख में बदलाव

KIOXIA Holdings Corporation के शेयरों में भी आज करीब 11 फीसदी तेजी आई है और इसका मार्केट कैप 249.82 अरब डॉलर पहुंच गया है। सॉफ्टबैंक करीब दो दशक में पहली बार टोयोटा से आगे निकली है। साल 2000 में इंटरनेट बबल के दौरान में वह कुछ समय के लिए टोयोटा से आगे निकली थी। हाल में चीन की गाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर जापान की ऑटो कंपनियों को कड़ी टक्कर दी है। साथ ही निवेशकों का रुख भी तेजी से एआई शेयरों की तरफ हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here