ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को देख कांग्रेस को आई इंदिरा गांधी की याद, 58 साल पुरानी तस्वीर में आखिर क्या है खास?

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच कांग्रेस पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद आई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1968 और 1981 के ऑस्ट्रेलिया दौरे को याद करते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में इंदिरा गांधी को दो प्यारे वन्य जीव प्राणी के साथ प्रेम दिखाते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर 1981 की है जिसमें इंदिरा गांधी कंगारू को खाना खिलाती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर 1968 की है जिसमें इंदिरा गांधी तारोंगा जू में कोआला के साथ नजर आ रही हैं।क्या है तस्वीरों के मायने

जयराम रमेश ने इस तस्वीरों के जरिए बताने की कोशिश की है कि इंदिरा गांधी विदेशों में अपनी कूटनीति दिखाने के साथ प्रकृति प्रेम को भी दर्शाती थीं। उन्हें प्रकृति के साथ-साथ वन्य जीव प्राणियों से भी खासा प्यार था। बता दें कि इंदिरा गांधी अपने विदेशी दौरे के समय हमेशा प्रवासी पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाती थीं।

इंदिरा गांधी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासी पक्षियों और जैव विविधता के संरक्षण के लिए तत्कालीन सोवियत संघ सहित कई अन्य देशों के साथ महत्वपूर्ण संधियों और समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। उनकी रुचि केवल कूटनीति तक सीमित नहीं थी। उन्होंने सर पीटर स्कॉट जैसे विश्व प्रसिद्ध प्रकृतिविदों और संरक्षणवादियों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे, जो भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ जैसी पहलों को आकार देने में सहायक साबित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here