बालाघाट
नगर समीप भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मरारीटोला में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में खेत के कुएं में फैली जहरीली गैस की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।जबकि दूसरा किसान समय रहते बाहर निकाल लिए जाने से बच गया। घटना दोपहर करीब 4:30 बजे की है। जब लगातार हो रही बारिश के कारण कुएं में डूब रही विद्युत मोटर निकालने के लिए दोनों किसान कुएं में उतरे थे। किसान अशोक पिता मेहतर कावरे 45 वर्ष की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई । वहीं युवराज मसखरे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वह अपने घर पर उपचार करा रहे हैं।
मोटर निकालने उतरे-जहरीली गैस बनी मौत का कारण
प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कावरे अपने भाइयों से अलग पत्नी के साथ रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। अमेड़ा रोड स्थित उनके खेत में सिंचाई के लिए लगाए गए कुएं में विद्युत मोटर लगी हुई थी। लगातार बारिश के कारण कुएं में पानी भरने और मोटर डूब की आशंका पर
7 जुलाई शाम करीब 4 बजे अशोक कावरे अपने पड़ोसी किसान युवराज मसखरे के साथ मोटर निकालने पहुंचे। सबसे पहले युवराज कुएं में उतरे, लेकिन नीचे पहुंचते ही जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें बचाने के लिए अशोक भी कुएं में उतरे लेकिन वे भी जहरीली गैस के प्रभाव से अचेत होकर नीचे गिर पड़े।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की सहायता से दोनों किसानों को बाहर निकाला। गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ग्राम पंचायत भरवेली के उपसरपंच राजेश बाहेश्वर भी मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से अशोक को तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट लेकर गए। जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत ही चुकी थी।जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद अशोक कावरे को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उनकी मौत।जिला अस्पताल पुलिस अशोक शव अपने कब्जे में लिए शाम होने के कारण पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम 8 जुलाई को किया जाएगा।










































