दो मासूम बच्चों समेत 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को काटाए गांव में आक्रोश

0

वारासिवनी। नगर मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत नेवरगांव वा के वार्ड नंबर 9 में शनिवार की सुबह उस समय हडक़ंप मच गया जब एक आवारा पागल श्वान ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हिंसक हमले में एक बुजुर्ग महिला और दो मासूम नौनिहाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में ग्राम पंचायत प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ग्रामीण रोज की तरह अपने.अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। गलियों में आवारा श्वान घूम रहे थे जिनमें से एक श्वान अचानक पागल हो गया। उक्त श्वान ने सबसे पहले घर के आंगन में खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची आकृति पिता नीलेश धुर्वे पर अचानक हमला कर दिया। बच्ची की चीख.पुकार सुनकर परिजन तुरंत दौड़े और डंडे मारकर श्वान को वहां से भगाया। आंगन से भागकर वह श्वान सीधे एक घर के स्नानघर में घुस गया। वहां स्नान कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला फुलाबाई पति स्वण् रामलाल धुर्वे पर श्वान ने बेरहमी से हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोच डाला। इसके बाद भी श्वान का आतंक नहीं रुका उसने रास्ते में खेल रहे एक अन्य 4 वर्षीय नौनिहाल रूद्र पिता सुमित उइके को भी काटकर घायल कर दिया।
इसके बाद भी वह पागल कुत्ता गांव के अन्य लोगों के पीछे दौडक़र उन्हें काटने का प्रयास करता रहा। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुट होकर लाठी.डंडों की मदद से उसे गांव से खदेड़ा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के तुरंत बाद लहूलुहान अवस्था में तीनों घायलों को परिजनों द्वारा आनन.फानन में स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तत्काल तीनों का उपचार शुरू किया और उन्हें एंटी.रेबीज इंजेक्शन लगाया। दोनों बच्चों को खरोच हैं लेकिन 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला फुलाबाई के हाथ पर गहरे घाव होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। इस भीषण घटना को लेकर नेवरगांव वा के ग्रामीणों में ग्राम पंचायत के प्रति गहरा असंतोष है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा श्वानों की संख्या लगातार बढ़ रही हैए लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here