POCO C71
POCO C71 में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्टफोन Unisoc T7250 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 5200mAh बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 8,985 रुपये है।
Lava Bold N2
Lava Bold N2 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। फोन में 6.75 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। यह स्मार्टफोन 13MP AI रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरे के साथ आता है। इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी बॉक्स में फोन केस और SIM इजेक्टर पिन भी देती है। इसकी कीमत 8,899 रुपये है।
Samsung Galaxy F07
Samsung Galaxy F07 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5000mAh बैटरी वाला यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये में उपलब्ध है।Redmi A5
Redmi A5 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले और 32MP AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गई है।
कम बजट में बेहतर विकल्प
अगर आपका बजट 10 हजार रुपये तक है, तो ये स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और बेसिक गेमिंग के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। बड़ी बैटरी और बड़े डिस्प्ले के चलते ये फोन स्टूडेंट्स, बुजुर्गों और सेकेंडरी डिवाइस के तौर पर भी परफेक्ट हैं।Oppo ने हाल ही में अपने एक प्रीमियम फोन की कीमत में 10 हजार रुपये का इजाफा किया है। ओप्पो के अलावा वनप्लस, सैमसंग और शाओमी के फोन भी महंगे हुए हैं और आने वाले समय में स्मार्टफोन की कीमतों में और इजाफा होगा। ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि यदि आपको जरूरत है तो जितना जल्दी हो सके, स्मार्टफोन खरीद लें।
Samsung, POCO और Lava जैसी कंपनियां 10 हजार रुपये के सेगमेंट में लगातार नए फीचर-पैक डिवाइस लॉन्च कर रही हैं, जो कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं। अगर आप कम बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और अच्छी कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके काम की है।
Samsung Galaxy M07
Samsung Galaxy M07 में MediaTek Helio G99 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत Amazon पर 9,999 रुपये रखी गई है।













































