जगह-जगह किया गया ध्वजारोहण,विभिन्न स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।15 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे का ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान का गायन कर देश की आजादी की शान में जोश और उमंग के साथ नारे लगाए गए। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद बालाघाट कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया जहां उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से तिरंगे झंडे को सलामी देकर राष्ट्र गीत का गायन किया।उधर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने ध्वजारोहण किया जहां सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का आयोजन कर देश के शान में नारे लगाए गए। तो वही जिला सत्र न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश श्री थपियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके अलावा नगर के पीएम श्री एक्सीलेंस पीजी कालेज में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई, वहीं देश की आन बान शान में गगनचुंबी नारे लगाए गए। इसी जिला जेल बालाघाट में जेल प्रभारी द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तो वही उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों देश की शान में नारे लगाकर राष्ट्रीय गीत का गायन किया। तरह ग्रामीण सड़क प्राधिकरण कार्यालय में भी कार्यालय प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण का तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तो वहीं सामूहिक रूप से जन गण मन गीत का गायन किया गया। तो वहीं स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर विभिन्न शासकीय ,निजी स्कूलों ,विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय निजी कार्यालयों सहित नगर के विभिन्न चौक चौराहो व मार्गो पर जगह जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत का सामूहिक रूप से गायन किया गया। इसके अलावा नगर के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।जहां स्कूली बच्चों ने गीत, भाषण, नृत्य, नाटक मंचन सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।वही विभिन्न संस्थाओं द्वारा नगर में तिरंगा रैली निकालकर आजादी का जश्न मनाया गया। जहां शनिवार की अलसुबह से शुरू हुआ आजादी का यह पर्व ,देर शाम तक नगर में देखने को मिला। जहां लोग अपनी-अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करते नजर आए, तो वही लोगों









































