भारत के 7 लाख लोगों का घर है ओमान, ट्रंप ने दी उड़ा देने की धमकी, अमेरिका से सदियों पुराने रिश्‍ते

0

मस्‍कट: ईरान से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने बुधवार को धमकी दी है कि वह ओमान पर हमला कर उसे उड़ा देंगे। ट्रंप ने कहा कि वह यह हमला तब करेंगे जब ओमान ईरान के साथ मिलकर होर्मुज स्‍ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलने की योजना का हिस्‍सा बनता है। ईरान शर्त रख रहा है कि वह अमेरिका और इजरायल के साथ तब शांति समझौता करेगा जब उसे होर्मुज स्‍ट्रेट में टोल वसूलने की मंजूरी दी जाएगी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान और ओमान की करीबी से ट्रंप बुरी तरह से भड़के हुए हैं। यह वही ओमान है जिसके साथ अमेरिका के साल 1790 से संबंध हैं। यही नहीं अगर अमेरिका ओमान पर हमला करता है तो इससे 7 लाख भारतीय मूल के लोग खतरे में आ जाएंगे जो सद‍ियों से वहां रहते हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा, ‘होर्मुज स्‍ट्रेट सबके ल‍िए खुलने जा रहा है। कोई भी इसे कंट्रोल नहीं करने जा रहा है। यह अंतरराष्‍ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान उसी तरह का व्‍यवहार करे जैसा दूसरे करते हैं या हमें उन्‍हें उड़ाना होगा।’ ईरान जहां होर्मुज से टोल वसूलना चाहता है, वहीं ओमान की इसमें भूमिका अहम है। ओमान एकमात्र देश है ज‍िसका क्षेत्रीय जलक्षेत्र इस इलाके में मौजूद है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के नियमों के मुताबिक दुनियाभर के देश अपने समुद्री इलाके में 12 मील तक क्षेत्रीय जलक्षेत्र का दावा कर सकते हैं। होर्मुज स्‍ट्रेट सबसे संकरी जगह पर केवल 21 मील चौड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here