लूटपाट की आशंका, खैरलांजी पुलिस ने शुरू की जांच
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर खैरी पुल से लगे महाराष्ट्र के ग्राम बोडराणी में एक महिला की हत्या और उसके पुरुष साथी को घायल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान मध्यप्रदेश के थाना खैरलाँजी के ग्राम नवेगांव निवासी ३५ वर्षीय वर्षा तुरकर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला और उसके साथी पुरुष के साथ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूटपाट किए जाने के बाद महिला की हत्या कर दी गई । जबकि उसके साथी को घायल कर आरोपी मौके से फ रार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा तुरकर दो बच्चों की मां थीं और किसी पुरुष साथी के साथ महाराष्ट्र के ग्राम बोडराणी पहुंची थीं। वहां किन परिस्थितियों में और किस उद्देश्य से दोनों गए थे इसकी जानकारी फि लहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने दोनों को निशाना बनाते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी तथा उसके पुरुष साथी को घायल अवस्था में छोडक़र मौके से फ रार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद खैरलांजी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस के द्वारा महिला के शव को बरामद कर शव विच्छेदन गृह में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं घटना स्थल का निरीक्षण कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घायल पुरुष साथी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकें। फि लहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वारदात किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। लूटपाट के साथ हत्या किए जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।









































