विधायक अनुभा मुंजारे की ऐतिहासिक जीत पचा नहीं पा रहे भाजपाई

0

कांग्रेसियों ने भाजपा पर लगाया शासकीय कार्यक्रम को राजनीतिक कार्यक्रम बनाने का आरोप
लालबर्रा में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा पर बोला हमला
जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार और अनियमितता का आरोप, बकोड़ा की घटना और आरोपों का दिया तीखा पलटवार

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। क्षेत्र में शासकीय कार्यक्रमों के दौरान प्रोटोकॉल के उल्लंघन और भाजपा नेताओं द्वारा मंच के दुरूपयोग करने केकांग्रेस-भाजपा एक-दुसरे पर लगा रहे आरोप-प्रत्यारोप का मामला गरमाता जा रहा है। इसी बीच नगर मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में बुधवार दोपहर २ बजे कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रेसवर्ता आयोजित की गई। जिसमें गत दिवस बकोड़ा में संपन्न हुए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत हुए जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा व कांग्रेसियों के बीच हुई तीखी नोकझोक और भाजपा के द्वारा लगाये गये आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि जो लोग और जिनका संगठन भ्रष्टाचार में संलिप्त है, वे आज हमें नियमानुसार काम करने की सीख दे रहे हैं। जबकि वे स्वयं भ्रष्टाचार में संलिप्त होकर दुसरे को भ्रष्टाचारी कह रहे है और अधिकारी पर दबाव बनाने का कार्य करते है। साथ ही यह भी कहा कि जब से बालाघाट लालबर्रा विधानसभा क्षेत्र में विधायक अनुभा मुंजारे की २९ हजार से अधिक मतों से ऐतिहासिक जीत हुई। तब से भाजपा इसे पचा नहीं पा रही है और इनके विधायक बनने से भाजपा नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है और विधायक अनुभा मुंजारे की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते रहते है। आगे कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन जब से चुनाव हारे है तब से अपने कुछ लालबर्रा क्षेत्र के छुट भैया नेताओं को आगे करके विधायक अनुभा मुंजारे के खिलाफ बयानबाजी करने का काम करवा रहे हैं। हालांकि गौरीशंकर बिसेन के इस कृत्य से विधायक अनुभा मुंजारे की लोकप्रियता में कोई फर्क नहीं पड़ता, लालबर्रा बालाघाट क्षेत्र की जनता अब समझदार हो गई है।

शासकीय कार्यक्रम के मंच पर अतिथियों की जगह बैठ जाते हैं भाजपाई

वहीं कांग्रेसियों ने कहा कि गत दिनों ग्राम बकोड़ा में मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें प्रोटोकॉल का पूरा उल्लंघन हुआ है। मंच की बैठक व्यवस्था में जहां क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे को बैठना था वहां पर लालबर्रा भाजपा का एक छुटभैया नेता जो कि कोई निर्वाचित सदस्य ना था और ना ही है, वो बड़े आसन के साथ बैठा रहता है जो कि सरासर गलत है। इसी तरह कुछ और भाजपाई जो जनप्रतिनिधि नहीं है वो भी बैठे थे जिससे नाराज विधायक अनुभा मुंजारे ने अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। जबकि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रोटोकॉल के तहत उनके लिए चेयर रिजर्व रहना चाहिए, लेकिन भाजपा के लोग उस स्थान पर बैठ जाते है, जो गलत है। वहीं जनपद में लंबे समय से भाजपा का मंडल बैठा हुआ है लेकिन जिस पंचायत क्षेत्र में निर्माण करना होता है उस पंचायत को एजेंसी न बनाते हुए दुसरी पंचायत को एजेंसी बनाकर गुणवत्ताहीन निर्माण कर भ्रष्टाचार करते है, जिसका उदाहरण मानपुर का मोक्षधाम, जनपद पंचायत का भवन निर्माण सहित अन्य कार्य है। साथ ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल विकास की बड़ी-बड़ी बाते करते है और कहते है कि सबका साथ, सबका विकास, लेकिन उनकी ही जनपद में भेंदभाव किया जा रहा है, जनपद सदस्यों का करीब साढे चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने लगा है, लेकिन कांग्रेस पक्ष के जनपद सदस्यों को कोई विकास कार्य नही दिये है। आगे कहा कि जनपद के उपाध्यक्ष श्री पालीवाल जो लंबी-चौड़ी बाते तो खूब करते है, जो व्यक्ति लालबर्रा बस स्टैंड के दो शौचालयों को साफ नहीं करवा सकता वे अब खुद को विधायक बनने के सपने देख रहा है। साथ ही यह भी कहा कि ३५ वर्षोंमें विकास कार्य नही हुआ है, उनके द्वारा नगर मुख्यायल के बड़े संस्थान को अन्य स्थानों पर ले जाने का प्रयास किया गया। जिसमें सीएम राइज स्कूल लालबर्रा में बनना था उसे लेंडेझरी में बनाया गया है। विधायक श्रीमती मुंंजारे के प्रयासों से लालबर्रा में अस्पताल का भवन निर्माण किया जा रहा है सहित अन्य विकास कार्य हो रहे है। इस तरह से कांग्रेस विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है और उनकी लोकप्रियता बढ़ते जा रही है जिसे भाजपाई पचा नही पा रहे है। इसलिए उनके द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी छबि को धुमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी हम कठोर शब्दों में निंदा करते है।

बाईट – १. मनीराम भोयर अध्यक्ष – ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here