‘हर सुबह इस आदमी की बाहों में’, सूर्या और ज्योतिका ने शादी के 20 साल बाद चर्च में फिर की वेडिंग, 7 अनोखे वचन भी

0

सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न मनाया। ज्योतिका ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया और सूर्या के साथ एक जॉइंट पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।

वीडियो में सूर्या चर्च के अंदर दिखाई दिए, जब ज्योतिका अपने सफेद ब्राइडल गाउन में वहां पहुंचीं। ज्योतिका को आते देख सूर्या भावुक हो गए और दोनों ने अपने परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक-दूसरे से शादी के वादे दोहराए। एक पल में कार्थी को सूर्या की मदद करते हुए भी देखा गया। जब वे चर्च से बाहर निकले, तो कई दोस्तों ने उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। कुछ तस्वीरों में सूर्या अपनी पत्नी को गले लगाए और साथ में पोज देते हुए दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here