इटली में भीषण दंगों के बीच भारतीय दूतावास का अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की हिदायत, इमरजेंसी नंबर जारी

0

इटली के मिलान और बोलोन्या समेत कई शहरों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किराए के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं। भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।Italy Protest: यूरोपीय देश इटली में बढ़ती महंगाई, कम वेतन, भारी किराए और जीवन-यापन के लगातार बढ़ते खर्चों के खिलाफ चल रहा आंदोलन अब उग्र और हिंसक रूप धारण कर चुका है। इटली के कई प्रमुख शहरों में हिंसक झड़पें, दुकानों के शीशे तोड़े जाने और कई स्टोर्स में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए रोम स्थित भारतीय दूतावास ने 19 अक्टूबर को वहां रह रहे तथा यात्रा पर गए भारतीय नागरिकों के लिए एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

मिलान और बोलोन्या में भारी हिंसा, 160 से अधिक लोग हिरासत में

आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा तनाव मिलान और बोलोन्या शहरों में देखने को मिला। मिलान के प्रसिद्ध कैथेड्रल के पास और कई अन्य इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स जलाए और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला बोल दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इटली की दंगा नियंत्रण पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन (पानी की बौछारों) का इस्तेमाल किया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों में अब तक लगभग 160 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई नाबालिग भी शामिल हैं।

भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें नागरिक

इटली में जारी उपद्रव और अशांति के मद्देनजर भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।आपातकालीन स्थिति के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास (रोम) और महावाणिज्य दूतावास (मिलान) ने किसी भी अप्रिय स्थिति या आपात स्थिति में फंसे भारतीयों की मदद के लिए 24/7 आपातकालीन नंबर जारी किए हैं:

भारतीय दूतावास, रोम (Embassy of India, Rome): +39 331 614 2085

भारतीय महावाणिज्य दूतावास, मिलान (Consulate General of India, Milan): +39 3881647527

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इटली में रहने वाले छात्रों, पर्यटकों और कामकाजी पेशेवरों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें और जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, अनावश्यक यात्राओं से बचें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here