Curated by: आकाश सिकरवार|नवभारतटाइम्स.कॉम•
Subscribehttps://langstatic.indiatimes.com/assets/html/common/youtubesubscribe.html?channelid=UCl8wUKzoUVzg7U6ky1ZR8hQ
Sameer Agarwal Ponzi Scam: 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के बहुराज्यीय पोंजी स्कैम के मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल की तलाश तेज हो गई है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले समीर पर निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाने का आरोप है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह फिलहाल कैरेबियन देश सेंट किट्स और नेविस में छुपा बैठा है।मुरैना: भारत की वित्तीय धोखाधड़ी के इतिहास में सबसे बड़े चेहरों में से एक समीर अग्रवाल इन दिनों देश की तमाम जांच एजेंसियों के सबसे बड़े रडार पर है। करोड़ों के निवेश का झांसा देकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाला यह शातिर मास्टरमाइंड देश छोड़कर विदेश भाग चुका है। मध्य प्रदेश पुलिस अब उसे भारत वापस लाने के लिए इंटरनेशनल लेवल पर कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण की पुख्ता तैयारी कर रही है।
कौन है समीर अग्रवाल और क्या है पूरा घोटाला?
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से ताल्लुक रखने वाला समीर अग्रवाल कभी साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता था, जो अपने पिता के साथ इंदौर आया और फिर मुंबई के सट्टेबाजी बाजार से अपने काले कारोबार की शुरुआतकी। साल 2009 में उसने ‘एंडवाजेट ट्रेड’ के जरिए निवेश धोखाधड़ी का खेल शुरू किया।इसके बाद उसने ‘ऑप्शन वन इंडस्ट्रीज’ और सागा ग्रुप के बैनर तले करीब 10 चिट फंड कंपनियां खड़ी कर दीं। इस जालसाजी का दायरा देश के 17 राज्यों तक फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरे पोंजी स्कैम में पूरे देश के निवेशकों के साथ 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई, जिसमें अकेले मध्य प्रदेश में ही 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी शामिल है।
देश छोड़कर कैरेबियन देश में छुपा है शातिर ठग
भारत से फरारजांच एजेंसियों के अनुसार, शिकंजा कसता देख समीर अग्रवाल साल 2019-20 के दौरान ही भारत से फरार होकर पहले दुबई भाग गया था। इसके बाद उसने सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए अपना ठिकाना बदलकर कैरेबियन देश सेंट किट्स और नेविस में शरण ली।










































