आज हम बात कर रहे हैं इस सप्ताह आईएमडीबी की लिस्ट में मोस्ट पॉपुलर स्टार की, जिसमें 14 साल के एक चाइल्ड एक्टर ने बाजी मार ली है। ये बाजी भी ऐसी वैसी नहीं बल्कि उन्होंने हाल ही में CM बने थलपति विजय से लेकर ऐश्वर्या राय, जूनियर एनटीआर, शाहरुख खान जैसे कलाकारों को भी पछाड़ दिया है। ये चौंकाने वाला चाइल्ड एक्टर कोई और नहीं बल्कि युधवीर अहलावत है।
हाल ही में रिलीज हुई एक फिल्म की वजह से युधवीर सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। इन्होंने कई सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि इंटरनेट मूवी डेटाबेस या IMDb हर हफ्ते इंटरनेट यूजर्स की विजिट के आधार पर सबसे पॉपुलर इंडियन सिलेब्रिटीज की लिस्ट तैयार करता है।










































