शुरू होने के पहले ही खत्म हो गई, बस एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

बालाघाट सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में बस एसोसिएशन द्वारा 7 अगस्त की रात्रि 12 बजे से शुरू की जाने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने के पूर्व ही समाप्त हो गई। मध्य प्रदेशp बस एसोसिएशन ने हड़ताल के इस फैसले को फिलहाल एक माह के लिए टाल दिया है।जिनकी हड़ताल को लेकर दी गई चेतावनी के बाद,तत्काल यात्री किराया बढ़ाने की मांग सरकार द्वारा पूरी कर दी गई है तो वहीं अन्य मांगे पूरी करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी और सरकार उन मांगो को पूरी करने को लेकर अपना फैसला देगी । बताया गया कि एक माह बाद सरकार का आने वाला फैसला यदि सकारात्मक रहा और बस संचालकों के हितों में रहा तो पुनः हड़ताल नहीं होगी, लेकिन सरकार से सकारात्मक जवाब न मिलने और मांग पूरी न होने पर मप्र बस एसोसिएशन के बैनर तले जिला सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किए जाने की चेतावनी दी गई है

सभी रूटों पर पूर्व की भांति दौड़ेंगी यात्री बसें
बताया गया कि 7 अगस्त की रात्रि 12 बजे से प्रस्तावित निजी बसों की हड़ताल ऐन समय पर समाप्त हो गई है। बस ऑपरेटरों और प्रशासन के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया, जिससे प्रदेशभर के हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है।ज्ञात हो कि विभिन्न मांगों को लेकर बस संचालकों ने 7 अगस्त की मध्यरात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। हड़ताल की घोषणा के बाद यात्रियों में चिंता का माहौल था, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों की यात्रा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी।हालांकि, अंतिम समय में हुई वार्ता के बाद सहमति बनने पर बस संचालकों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसके चलते अब रोजाना सभी निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एक माह में मांगे पूरी होने की उम्मीद
बस ऑपरेटरों ने उम्मीद जताई है कि उनकी मांगों पर शासन-प्रशासन सकारात्मक पहल करेगा। वहीं प्रशासन ने भी आवश्यक मुद्दों के निराकरण के लिए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हड़ताल टलने से परिवहन व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें इधर उधर आने जाने में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

मांगो पर सुनवाई के लिए बनाई कमेटी, एक माह में कमेटी देगी रिपोर्ट
बालाघाट सहित सम्पूर्ण प्रदेश में 7 अगस्त से बस की हड़ताल होने वाली थी, लेकिन अब सरकार से बातचीत होने के बाद वह टल गई है. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश बस ऑपरेटर एसोसिएशन और राज्य सरकार के बीच दो दौर की बैठके हुईं. जिसके बाद उन्होंने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला किया है।बताया जा रहा है कि सरकार ने बस ऑपरेटर एसोसिएशन की मांगें मान ली हैं।अब प्रदेश सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया है, जिसकी घोषणा कर दी गई है।यह कमेटी एक महीने में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।जिसके चलते फिलहाल हड़ताल स्थगित की गई है।बस ऑपरेटर एसोसिएशन की तरफ से कहा गया है कि अगर दिए गए समय में मांगें पूरी नहीं हुई, तो आंदोलन का दोबारा प्लान बनाया जाएगा.

राज्य सरकार ने पहले ही मान ली थी एक मांग
बस ऑपरेटर एसोसिएशन की एक प्रमुख मांग थी कि पिछले पांच सालों से बस किराए में बढ़ोतरी नहीं हुई है. जिसे सरकार ने मान लिया था. इसके बाद नए नियमों के तहत अब सामान्य बसों का मूल किराया 2 रुपए प्रति यात्री प्रति किलोमीटर होगा. वहीं, न्यूनतम टिकट 10 रुपए का हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here