ऑपरेशन अमानत : आरपीएफ बालाघाट ने यात्री का 30 हजार का टैबलेट लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

0

बालाघाट।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल नैनपुर थाना की पुलिस चौकी बालाघाट द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक सराहनीय कार्य करते हुए यात्री का खोया हुआ टैबलेट सुरक्षित वापस लौटाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 मई को गाड़ी संख्या 20151 हड़पसर एक्सप्रेस के कोच एम-3, बर्थ नंबर 2 में यात्रा कर रहे यात्री मधुरेश पिंपलकर 17 वर्ष निवासी पुणे नागपुर स्टेशन पर उतरते समय जल्दबाजी में अपना रेडमी कंपनी का टैबलेट ट्रेन में ही भूल गए थे। यात्री पुणे से नागपुर तक पीएनआर नंबर 6848685403 पर यात्रा कर रहे थे।
सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक जयंती लाल ने गाड़ी के बालाघाट पहुंचने पर संबंधित कोच की जांच की तथा समुचित पुष्टि के बाद टैबलेट को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद संबंधित यात्री से उसके मोबाइल नंबर संपर्क कर सूचना दी गई।यात्री के आने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर टैबलेट सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया। टैबलेट की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है। यात्री ने आरपीएफ की तत्परता, ईमानदारी और सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिये।
आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत किए जा रहे ऐसे कार्य यात्रियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here