IPL 2026 KKR vs MI Aaj Ki Pitch Report: टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के कारण अगर मगर की कठिन डगर में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो उसे मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़नी होगी।
मुंबई इंडियंस (MI) की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है लेकिन वह केकेआर के समीकरण बिगाड़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी। अगर इस मैच में केकेआर हार जाती है, तो अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में लगातार दूसरे सत्र में उसकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहेगी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खिताब जीतने के एक साल बाद 2025 में केकेआर आठवें स्थान पर रहा था। मुंबई के खिलाफ जीत से भी केकेआर का काम पूरा नहीं होगा। उसका भाग्य अभी भी शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा।
एक सीट के लिए पांच दावेदार
अगर पंजाब वह मैच जीत जाता है, तो रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर का आखिरी लीग मैच महज औपचारिकता रह जाएगा। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। इससे पांच टीम पंजाब किंग्स (13 अंक), राजस्थान रॉयल्स (12), चेन्नई सुपर किंग्स (12), दिल्ली कैपिटल्स (12) और कोलकाता नाइट राइडर्स (11) बाकी बचे एक प्लेऑफ स्थान हासिल करने की दौड़ में हैं।कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंसआईपीएल 2026 में आज के मैच की पिच रिपोर्ट (KKR vs MI Pitch Report)
कोलकाता के बहुचर्चित ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजों की मौज रहती है। ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। इस स्टेडियम पर टी20 में पहली इनिंग का औसत स्कोर 163 रन रहा है। ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई गई है। यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। हालांकि, खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिलती है। इसके बाद पिच पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। अगर एक बार बल्लेबाज की निगाह यहां जम गई तो वह बड़ी आसानी से लंबे-लंबे शॉट्स लगा सकते हैं।
टीम इस प्रकार हैं:-
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, टिम सीफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, कैमरन ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और प्रशांत सोलंकी।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार और रॉबिन मिंज।










































