गणेशपुर के वार्ड नं. ४ व अन्य वार्डों में नल-जल योजना का नही मिल रहा पानी

0

नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी. दूर ग्राम पंचायत गणेशपुर के वार्ड नं. ४ सहित अन्य वार्डों में नल-जल योजना का नियमित रूप से पानी नही मिलने के कारण इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या बनी हुई है। इस भीषण गर्मी में लोग दूर स्थित हेंडपंप से पानी लाने मजबूर है जिससे जिंक वाला पानी निकल रहा है जिसके पीने से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है एवं नियमित रूप से नल-जल योजना का पानी नही मिलने से वार्डवासियों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। आपकों बता दे कि शासन के द्वारा जहां एक ओर हर घर नल हर घर जल योजनाके तहत करोड़ो रूपये खर्च कर घर घर तक पानी पहुंचाने की बात कही जा रही है परंतु उनकी यह योजना विफल होते नजर आ रही है। ग्राम पंचायत गणेशपुर के वार्ड नं. ४ सहित अन्य वार्डों में पीएचई विभाग के द्वारा नल कनेक्शन तो दे दिया गया है परन्तु सप्ताह में एक दिन पानी प्रदाय किया जा रहा है बाकि दिन पानी नही मिल रहा है साथ ही वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते कुएं भी सूख चुके है और हेंडपंप से भी पानी नही निकल रहा है ऐसी स्थिति मेें ग्रामीणजनों को दूर स्थित हेंडपंप एवं खेत के कुएं से पानी लाना पड़ रहा है इस दौरान अगर कुआं मालिक पानी के लिए मना कर देता है तो उन्हे बैरंग वापस होना पड़ रहा है। साथ ही सुबह से ही हेंडपंप में भीड़ लग जाती है और ५-१० मिनट दबाने के बाद हेंडपंप से पानी जिंक वाला निकल रहा है जिसके सेवन करने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को १ किमी. दूर स्थित हेंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। नल-जल योजना का नियमित रूप से पानी नही मिलने के कारण ग्रामीणजनों में पंचायत एवं पीएचई विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। चर्चा में ग्रामीणों ने बताया कि पीएचई विभाग के द्वारा नल जल योजना के माध्यम से घर-घर तक नल कनेक्शन किया गया है परंतु पीएचई विभाग लोगों के घरों तक नियमित रूप से प्रतिदिन पानी पहुंचाने में असफल दिखाई दे रहा है तभी तो नियमित रूप से पानी प्रदाय नही किया जा रहा है जब उन्हे घर-घर तक पानी पहुंचाना ही नही था तो नल-जल योजना का कनेक्शन करना ही नह था, भीषण गर्मी के दिनो ंमें पानी के लिए परेशान हो रहे है। साथ ही यह भी बताया कि ग्राम में पानी टंकी नही है, धरपीवाड़ा के पानी टंकी से पानी प्रदाय किया जाता है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि गणेशपुर में पानी टंकी का निर्माण करवाकर नल-जल योजना का नियमित रूप से पानी प्रदाय किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here