बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग के ग्राम पंचायत मिरेगांव स्थित गोंडीदेव के पास बीच मार्ग में जानलेवा गड्डा बन गया है जिसके कारण रोजाना दुर्घटनाएं घटित होने से लोग घायल हो गये है एवं लगातार दो दिनों से हुई बारिश के चलते गड्डों में पानी जमा होने के कारण दुर से गड्डे दिखाई नही देने के लोग गड्डे में गिरकर चोटिल भी हो रहे है। साथ ही ग्रामीणों के द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य करवाने एवं लोगों को हो रही परेशानियों के संबंध में १८१ में भी शिकायत कर चुके है परन्तु जिम्मेदारों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है जिससे ग्रामीण व राहगीरों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। आपकों बता दें बालाघाट-सिवनी हाईवें मार्ग एक व्यस्तम मार्ग है और इस मार्ग से रोजाना छोड़े-बड़े वाहनों से राहगीर व ग्रामीणजन आवागमन करते है एवं २० जून से स्कूल भी प्रारंभ होने वाली है और इसी मार्ग से स्कूली बच्चें में भी नगर मुख्यालय शिक्षा अध्ययन करने आयेगें, जल्द ही हाईवे मार्ग के बीच में बने जानलेवा गड्डे का मरम्मत कार्य नही करवाया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा घटित हो सकता है क्योंकि जिस स्थान पर गड्डा बना हुआ है यह मार्ग सीधे लालबर्रा से बालाघाट की ओर जाती है वहीं दुसरी रोड़ गणेशपुर की ओर निकलती है यानि दो सड़क आपस में मिलती है और बीच मार्ग में गड्डे होने के कारण चौपहिया व दुपहिया वाहन को क्रास करते समय गड्डे में वाहनों के चक्के जाने से दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है एवं रोजाना आधा दर्जन से अधिक लोग गिरकर चोटिल (घायल) भी हो रहे है। राहगीर व ग्रामीणजनों ने मिरेगांव के गोंडीदेव के पास हाईवे मार्ग के बीच में बने जानलेवा गड्डों का जल्द मरम्मत कार्य करवाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।










































