पिछले कुछ समय हर बजट के स्मार्टफोन के दाम काफी बढ़े हैं लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि इसकी वजह से लोग फोन खरीदना बंद कर देंगे, तो ऐसा नहीं है। दरअसल महंगे स्पेयर पार्ट्स और AI की वजह से रैम-रोम की किल्लत की वजह से भले स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन्स के दाम बढ़ाने को मजबूर हैं लेकिन ज्यादातर भारतीय यूजर्स अभी भी नया फोन खरीदने के इच्छुक हैं।
इसे लेकर काउंटरपॉइंट रिसर्च ने 2,000 से ज्यादा ग्राहकों पर एक सर्वे किया, जिसमें पता चला है कि लोग अपने पसंदीदा स्मार्टफोन के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने, EMI के ऑप्शन को चुनने या ब्रैंड तक बदलने को तैयार हैं। इस रिपोर्ट में निकल कर आया है कि स्मार्टफोन लोगों के लिए इस कदर जरूरी हो गया है कि बढ़ती कीमतें भी लोगों का मन नहीं बदल पा रही हैं।












































